रांची में क्राइम अनकंट्रोल,. बढ़ी छिनतई की घटनाएं

2 Min Read

रांची। राजधानी रांची में क्राइम अनकंट्रोल है। महिलाएं और छात्राएं शहर में निकलते वक्त सावधानी बरतें, क्योंकि आपके साथ कहीं भी स्नैचिंग की घटना हो सकती है।

रांची पुलिस की कार्यशैली खुद ही इसकी गवाही दे रही हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि बीते तीन दिनों में लगातार महिलाओं और छात्राओं से चेन व मोबाइल छिनतई की घटनाएं हो रही हैं।

उधर, रांची पुलिस है कि चौक-चौराहों पर बैरिकेडिंग कर चेकिंग अभियान में ही व्यस्त दिख रही है।

अपराधी लगातार महिलाओं-छात्राओं को अपना शिकार बना रहे हैं। उनकी हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि अब वे घर में घुसकर महिलाओं से चेन छीन कर भाग जा रहे हैं।

वहीं, तीन दिनों में हुई छिनतई की घटनाओं की जानकारी पुलिस को देने पर भी किसी मामले में अपराधी न तो पकड़े जा सके हैं, न ही उनका सुराग तक मिल सका है।

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध भी कराया गया, इसके बाद भी अपराधी पकड़ से दूर हैं। ऐसे में महिलाएं और छात्राएं अब बाहर निकलने में खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

प्लाजा चौक के पास मोबाइल छिनतई की घटना के बाद छात्रा शुभेच्छा राय जब लालपुर थाना में केस दर्ज कराने गई।

वहां मोबाइल का डॉक्यूमेंट मांगा जाने लगा। गुजरात की रहनेवाली शुभेच्छा ने पुलिस से कहा कि रांची के गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है।

वह मोबाइल का डॉक्यूमेंट तुरंत कैसे लाए। आपको स्नैचरों को ढूंढना चाहिए। इसके बाद भी उससे लगातार डॉक्यूमेंट मांगा जाता रहा।

इसे भी पढ़ें

एग्जिट पोलः झारखंड में एनडीए को ज्यादा नुकसान नहीं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं