बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, झारखंड में कहर ढाएगी ठंड [Create pressure in the Bay of Bengal, cold will wreak havoc in Jharkhand]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

द फॉलोअप डेस्कः

रांची। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बना है। जिसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि 21 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आने की संभावना है।

इससे पहले मौसम विभाग ने कहा कि राज्य के मध्य (रांची, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़) एवं दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां) भागों में कहीं-कहीं घना कोहरा देखा जा सकता है। मौसम विभाग ने घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटे के तापमान की बात करें, तो रांची का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला में सबसे अधिक उच्चतम तापमान दर्ज किया गया।

यहां का उच्चतम पारा 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रांची में शनिवार को सुबह मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाया रहा। इसके बाद आंशिक बादल छाए रहेंगे। उच्चतम तापमान घटकर 24 डिग्री सेंटीग्रेड रह जाने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

इन 15 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट

रांची, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, लोहरदगा, लातेहार

इसे भी पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात, बनेगा लो प्रेशर 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं