माले को चाहिए कम से कम 6 सीट, 13 पर लड़ने को तैयार [CPI(ML) needs at least 6 seatsneeds at least 6 seats, ready to fight on 13]

2 Min Read

15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाकपा, घोषणा कल

रांची। भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भक्त ने कहा कि इंडी ब्लॉक में सीट शेयरिंग में पार्टी को कम से कम छह सीटें चाहिए। इस बारे में पार्टी ने जेएमएम, कांग्रेस, राजद के साथ हुई संयुक्त बैठक में बता दिया है। वैसे पार्टी की तैयारी 13 सीटों पर है।

इन सीटों पर पार्टी का दावाः

भक्त ने कहा कि पांकी, जमुआ, बगोदर, धनवार, निरसा और सिंदरी में पार्टी की तैयारी मुकम्मल है।

कल प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगी भाकपाः

उधर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य के 15 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगी। विधानसभा क्षेत्र के नाम की घोषणा मंगलवार को होगी। राज्य परिषद की दो दिवसीय बैठक में यह निर्णय हुआ।

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा ने कहा कि भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए प्रयास करना है। सर्वसम्मति से 15 विधानसभा क्षेत्रों का चयन किया गया है। पार्टी के पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने यह जानकारी दी।

बैठक में प्रदेश प्रभारी रामकृष्ण पांडा, प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पीके पांडेय, केडी सिंह अजय सिंह आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े

JMM-कांग्रेस-RJD-माले में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय

Share This Article
Exit mobile version