भाकपा-माले ने जारी किया घोषणा पत्र [CPI-ML released the manifesto]

1 Min Read

इन बिंदुओं पर दिखाया फोकस

धनबाद। भाकपा-माले ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र में विकास, स्थानीयता, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया गया है।

घोषणा पत्र में मुख्य बिंदु हैं:

  • झारखंड को कॉर्पोरेट नहीं बनने देंगे
  • स्थानीयता और रोजगार झारखंडियों का मूल अधिकार
  • शिक्षा, स्वास्थ्य और खेलकूद में बजट बढ़ाना
  • जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा

इसके साथ ही पार्टी के पोलिट ब्यूरो सदस्य आनंद महतो ने कहा कि भाकपा-माले ने कभी जनता के हितों के साथ समझौता नहीं किया। उन्होंने भाजपा पर झारखंडियों के अधिकारों को अडानी के हाथों सौंपने का आरोप लगाया।

साथ ही कहा कि झारखंडियों के अधिकारों को बीजेपी ने ईडी सीबीआई के जाल में बंधक बनाया है।

इसे भी पढ़ें

CPI (M) ने जारी की 9 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए कौन कहां से लड़ेंगे चुनाव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं