सारंडा में भाकपा माओवादी नक्सलियों ने दिखाई सक्रियता [CPI Maoist Naxalites showed activism in Saranda]

2 Min Read

पूर्वी सिंहभूम, एजेंसियां। सारंडा के छोटानागरा थाना से कुछ दूरी पर स्थित तितलीघाट चौक, साप्ताहिक हाट-बाजार और शिव मंदिर के आसपास के इलाकों में भाकपा माओवादी नक्सलियों ने अपने 20वें स्थापना दिवस के अवसर पर पोस्टर और बैनर लगाए।

इन पोस्टरों पर माओवादियों ने केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कगार का विरोध करते हुए जनयुद्ध को तेज करने का ऐलान किया है।

जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने 21 सितंबर से 20 अक्टूबर तक पार्टी का स्थापना दिवस मनाने की घोषणा की है।

गुरुवार रात मेला देखकर लौट रहे ग्रामीणों ने तितलीघाट चौक पर इन बैनर और पोस्टरों को देखा और तुरंत छोटानागरा पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने रात करीब एक बजे सभी पोस्टर और बैनर हटाकर अपने साथ ले गई। इससे पहले, 19 अगस्त की सुबह सारंडा जंगल के छोटानागरा और जराईकेला थाना के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।

मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ, जबकि एक आईईडी विस्फोट के कारण सीआरपीएफ 209 बटालियन का एक जवान घायल हो गया।

घायल जवान को रांची में बेहतर इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से ले जाया गया।

माओवादी गतिविधियों पर पुलिस की नजर

पुलिस नक्सलियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इसे भी पढ़ें

चाईबासा के बलिबा जंगल में IED विस्फोट, एक जवान घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं