राहुल गांधी से अब 6 जुलाई को कोर्ट मांगेगा जवाब [Court will now seek answers from Rahul Gandhi on 4th July]

3 Min Read

सर्विस रिपोर्ट जमा नहीं करने पर मिली अगली तारीख

रांची। गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी मामले में एमपी एमएलए कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई।

कोर्ट की ओर से जारी किए गए समन पर सर्विस रिपोर्ट जमा नहीं किए जाने की वजह से अदालत ने एक और तारीख दी है।

अगली तारीख में अगर राहुल गांधी का जवाब नहीं आता है तो फिर नोटिस जारी किया जाएगा। इस मामले में अगली तारीख 4 जुलाई गई है।

आज होना था हाजिर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आज रांची के एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजिर होना था। 21 मई को एमपी-एमएलए के विशेष न्यायधीश सार्थक शर्मा की अदालत में सुनवाई हुई थी।

सुनवाई के दौरान विशेष न्यायधीश ने उन्हें समन जारी था और 11 जून को अदालत में हाजिर होने का निर्देश दिया था।

राहुल गांधी की ओर से कोर्ट से जारी समन को झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था।

इसके बाद एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी को फिर से समन जारी किया था।

अमित शाह पर टिप्पणी की थी राहुल गांधी ने

बता दें कि अमित शाह पर किए आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बीजेपी नेता नवीन झा ने शिकायत दर्ज की थी।

राहुल गांधी ने क्या की थी टिप्पणी

दिल्ली में साल 2018 में अधिवेशन हुआ था। इस अधिवेशन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा में हत्या का आरोपी भी अध्यक्ष बन सकता है, लेकिन कांग्रेस में ऐसा नहीं हो सकता है। इसको लेकर चाईबासा कोर्ट में भी शिकायत दर्ज कराई गई थी।

1000 का जुर्माना लग चुका है राहुल पर

झारखंड हाईकोर्ट ने पूर्व में राहुल गांधी पर 1000 रुपए का जुर्माना भी लगा चुका है। ये जुर्माना अदालत में जवाब दाखिल करने में देरी के कारण लगाया गया।

दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला चाईबासा सिविल कोर्ट में चल रहा है, जिसे निरस्त करने के लिए उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसी को लेकर अदालत ने जवाब मांगा था, जिसे नहीं देने पर कोर्ट ने जुर्माना लगाया।

झारखंड में राहुल के खिलाफ तीन मुकदमे

झारखंड में राहुल गांधी के खिलाफ तीन मुकदमे चल रहे हैं। पहला मामला नवीन झा ने रांची की निचली अदालत में अमित शाह पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ चल रहा है।

दूसरा मामला भी अमित शाह को लेकर है, बीजेपी नेता प्रताप कुमार ने चाईबासा कोर्ट में याचिका दायर की थी।

तीसरा मामला, मोदी सरनेम को लेकर की गई टिप्पणी से जुड़ा है। सभी मामले की सुनवाई रांची में हो रही है।

इसे भी पढ़ें

जानें किस मामले में आज राहुल गांधी को रांची के कोर्ट में होना है पेश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं