हेमंत के खिलाफ जमीन घोटाले में दाखिल चार्ज शीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान

1 Min Read

रांची। जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन के खिलाफ दाखिल चार्ज शीट पर कोर्ट ने संज्ञान लिया है।

बड़गाईं अंचल जमीन घोटाला मामले में ईडी द्वारा यह चार्जशीट दाखिल की गई है। इस पर ईडी के विशेष न्यायाधीश ने संज्ञान लिया है।

इस मामले में अदालत आर्किटेक बिनोद सिंह, जमीन के मूल रैयत राजकुमार पाहन और हिलेरियस कच्छप को समन जारी करेगा।

बता दें कि 30 मार्च 2024 को ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भानु प्रताप प्रसाद, आर्किटेक्ट विनोद सिंह, हिलेरियस कच्छप एवं राजकुमार पाहन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया था।

इससे पहले बीते 31 जनवरी को हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ शुरू के दौरान उनसे जमीन की खरीद बिक्री से जुड़े कई सवाल पूछे गये थे।

ईडी का कहना है कि उन्होंने कई बिंदुओं पर संतोषजनक जवाब नहीं दिये हैं। इसे लेकर उनसे अभी और पूछताछ की जानी है।

इसे भी पढ़ें

दारोगा मीरा सिंह से आज फिर ईडी कर रही पूछताछ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं