सीओ शशिभूषण सिंह के आवास से मिले 20 लाख, रुपयों की गिनती जारी

2 Min Read

रांची, एजेंसियां। रांची के हवाई नगर रोड नंबर 6 में सुबह से ही CO शशिभूषण सिंह के यहां ईडी की छापेमारी हो रही है।

बताया जा रहा है कि उनके आवास से करीब 20 लाख रुपये कैश मिले हैं। ये रुपये बढ़ भी सकते हैं। रुपयों की गिनती अभी जारी है।

आवास के अंदर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। छापेमारी लगातार जारी है। हजारीबाग के चुरचू में ये सीआई के पद पर तैनात थे।

उसके बाद सीओ के पद पर प्रमोट हुए। उसके बाद हजारीबाग, सदर और कटकमदाग में पोस्टिंग हुई। उसके बाद गोविंदपुर में इनकी पोस्टिंग हुई।

हजारीबाग में इनकी पोस्टिंग हुई तो इनके नाम के खूब चर्चे थे। भ्रष्टाचार के कई मामलों में इनके नाम जुड़ते रहे हैं। इसके बाद भी कार्रवाई होने के स्थान पर इनको एक के बाद एक प्रमोशन हासिल होता गया।

झारखंड में फिर से ईडी ने दबिश दी है। रांची सहित कई जगहों पर ईडी ने छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद और सीओ शशिभूषण सिंह के कई ठिकानों पर एक साथ ईडी की टीम रेड कर रही है।

छापेमारी धुर्वा सहित राजधानी रांची के कई इलाकों में एक साथ जारी है।

ED की एक बड़ी टीम रांची के क्षेत्रीय कार्यालय से तमाम चीजों को लेकर रेड करने पहुंची है। पिछले 6 घंटे से कई दस्तावेज और डिजिटल उपकरण को खंगालने में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि यह मामला जमीन से और कोयले से जुड़ा हुआ है। कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के रांची, हजारीबाग और रामगढ़ स्थित ठिकानों पर छापेमारी की सूचना है।

ईडी की टीम कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के रांची के धुर्वा स्थित आवास पर मंगलवार सुबह ही पहुंची, विधायक के सरकारी आवास में कागजात खंगाले जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें 

नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए सीएम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं