कांग्रेस में 6 सीटों पर जिच [Contest on 6 seats in Congress]

1 Min Read

दो दिनों तक दिल्ली में बैठक के बाद भी सूची जारी नहीं

रांची। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए जो स्क्रीनिंग कमेटी बनाई थी। उसने राज्यभर का दौरा कर जमीनी हकीकत पता करके उम्मीदवारों के नामों की अपनी सूची तैयार की है।

जबकि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भी राज्य का दौरा करके विधायक दल के नेता डॉ. रामेश्वर उरांव के साथ मिलकर अलग सूची बनाई है।

जब स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई, तो दोनों सूची सामने रखी गई। इनमें कुछ नाम तो कॉमन थे। जिन पर कोई विवाद नहीं हुआ, लेकिन कुछ ऐसे नाम हैं, जिन पर विरोधाभास है।

कई उम्मीदवारों के विरुद्ध शिकायतें थीं। इस कारण सूची को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका। जिन विधानसभा क्षेत्रों की सूची को लेकर विरोधाभास था, उनमें हटिया, रांची, सिमडेगा, धनबाद, बोकारो व बरही शामिल हैं।

शायद यही कारण है रांची में स्क्रीनिंग कमेटी और दिल्ली में हुई बैठक के बाद भी कांग्रेस की सूची जारी नहीं हो सकी है।

इसे भी पढ़े

इंडी गठबंधन में वाम दल भी चाहते हैं ज्यादा सीटें 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं