रांची में प्रतिबंधित मांस फेंक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश [Conspiracy to spoil harmony by throwing banned meat in Ranchi]

2 Min Read

आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन, साढ़े 3 घंटे सड़क जाम

रांची। राजधानी रांची में दो जगह प्रतिबंधित मांस फेंककर सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई। इस घटना के विरोध में ओल्ड एचबी रोड करीब साढ़े तीन घंटे तक जाम रहा।

पहली घटना ओल्ड एचबी रोड पर एक मंदिर के सामने घटी। यहां प्रतिबंधित मांस मिलने के बाद लोग आक्रोशित हो गए। सुबह 11:10 बजे लोग सड़क पर बैठ गए। जाम लगा दिया।

आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। लोगों को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया।

चडरी में भी मिला मांस, पुलिस ने हटायाः

ओल्ड एचबी रोड पर लोग प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच चडरी में भी किसी ने सड़क पर प्रतिबंधित मांस फेंक दिया। पुलिस सतर्क थी।

जैसे ही सूचना मिली, कोतवाली थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। नगर निगम का ट्रैक्टर बुलाया और उसे हटवा दिया। लोगों को इस घटना की जानकारी भी नहीं मिली।

अगर प्रदर्शन के दौरान इसका खुलासा हो जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी।

एसडीओ बोले- दुकान का नाम बताएं, कार्रवाई करेंगेः

एसडीओ ने कहा कि प्रतिबंधित मांस की बिक्री किसी भी हाल में नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने भीड़ से कहा कि आप ऐसी तीन दुकानों का नाम बताएं। पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।

इस पर विधायक सीपी सिंह भड़क गए। उन्होंने कहा-पुलिस को पूरी जानकारी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं करती। पैसे लेकर पुलिस कई तरह के अनैतिक काम करवा रही है।

क्या हम पुलिस को साथ ले जाकर दिखाएं, तब कार्रवाई होगी। विधायक का तेवर देखकर अधिकारी शांत हो गए।

इसे भी पढ़ें

लालपुर के थड़पकना में मिला प्रतिबंधित मांस, जांच में जुटी पुलिस 

Share This Article
Exit mobile version