संसद में खुलासा, रांची जेल में रची गई थी ED अफसरों पर हमले की साजिश [Revealed in Parliament, conspiracy to attack ED officers was hatched in Ranchi jail]

2 Min Read

प्रेम प्रकाश था मास्टरमाइंड

रांची। केंद्र सरकार ने ईडी अधिकारियों पर हमले और आपराधिक साजिश रचने से जुड़े संसद में पूछे गए प्रश्न का जवाब दिया है।

जवाब में बताया गया है कि रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद प्रेम प्रकाश ने ही ईडी अधिकारियों पर हमले की साजिश रची थी।

वह 25 अगस्त 2022 को गिरफ्तार हुआ था। प्रेम प्रकाश ने ईडी के जांच अधिकारी पर हमले और अधिकारियों को तुच्छ मामलों में फंसाने की साजिश रची थी।

दरअसल, रांची के सांसद और अभी रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने 11 दिसंबर 2023 को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान ईडी और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की कार्रवाई से जुड़े सवाल पूछे थे। उसी का जवाब तत्कालीन वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने भेजा है।

जांच प्रभावित करने के लिए रची गई थी साजिश

वित्त मंत्रालय ने जवाब में कहा है कि अपने खिलाफ चल रही जांच को प्रभावित करने के लिए प्रेम प्रकाश ने कुछ अधिकारियों समेत अपनी ऊंची पहुंच के बल पर साजिश रची थी।

उसके खिलाफ अवैध खनन और भूमि घोटाले से संबंधित जांच अभी भी चल रही है।

इसे भी पढ़ें

संसद में शपथ के बाद ओवैसी ने लगाया फिलिस्तीन का नारा, कल होगा स्पीकर का चुनाव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं