मांगों पर बनी सहमति, सफाईकर्मियों की हड़ताल समाप्त [Consensus reached on demands, sanitation workers’ strike ends]

1 Min Read

रांची। रांची नगर निगम के सफाईकर्मियों ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त कर दी है। नगर प्रशासक के साथ वार्ता के बाद सफाईकर्मियों ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा कर दी है।

सभी कर्मी आज से काम पर आ गये हैं। जानकारी के मुताबिक सफाईकर्मियों की मुख्य मांगों में समान काम, समान वेतन, 10 साल से अधिक हो चुके सफाईकर्मियों का स्थाईकरण आदि शामिल हैं।

नगर प्रशासक ने इन मांगों पर सकारात्मक रवैया दिखाया है और कहा है कि राज्य सरकार को सफाईकर्मियों की मांगों से अवगत कराया जायेगा।

सोमवार से हड़ताल पर थे सफाईकर्मी

बता दें कि रांची नगर निगम के 2300 सफाई कर्मी, सुपरवाइजर एवं अन्य अपनी मांगों को लेकर कल से हड़ताल पर थे। कल आंदोलनकारियों ने नागाबाबा खटाल में आम सभा की थी।

सफाईकर्मियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था चौपट हो गयी थी। कई जगह कचरे का अंबार लगा गया था। आज से हड़ताल खत्म होने के बाद शहरवासियों ने राहत की सांस ली है।

इसे भी पढ़ें

रांची नगर निगम के सफाई कर्मी हड़ताल पर, नहीं उठ रहा लोगों के घरों से कचरा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं