कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री संवाद में हुए शामिल [Congress’s national general secretary participated in the dialogue]

3 Min Read

राज्य की सत्ता झारखंडी के हाथ हो, न कि दिल्ली के : वेणुगोपाल

रांची। कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा झारखंड को दिल्ली से चलने की तैयारी में है। लेकिन, यहां की सत्ता झारखंडी के हाथ में होनी चाहिए। महागठबंधन की सरकार झारखंडवासियों के लिए काम करती है, औद्योगिक घरानों के लिए नहीं।

हमारा लक्ष्य साफ है कि भाजपा को हराना है। कम से कम 25 सीटें जीतनी हैं। हमारी चुनावी तैयारी क्या है। यह लगातार समीक्षा करनी होगी। हम एक परिवार की तरह हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं के सुख-दुख हमारे हैं।

कांग्रेस की जीत ही हमारा लक्ष्य है। भाजपा का लक्ष्य संविधान में बदलाव है, लेकिन लोकसभा चुनाव के परिणाम ने उन्हें हताश कर दिया है।

वेणुगोपाल हरमू रोड स्थित हॉल में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

कांग्रेस के हर छोटे बड़े नेता को मिलकर यह लड़ाई लड़नी हैः

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हर छोटे बड़े नेता को साथ मिलकर यह लड़ाई लड़नी है। देश का आम आदमी हमारे साथ है, भाजपा को अमीर वर्गों का भरपूर समर्थन है।

भाजपा मुद्दों से हटाने के लिए हिंदू-मुस्लिम की बात करती है। झारखंड में महागठबंधन की सरकार आपके प्रयास से पुनः बननी चाहिए।

जल्द आयेंगे राहुल गांधीः

वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस के लिए झारखंड काफी अहम राज्य है। यह राज्य राहुल गांधी की प्राथमिकता में शामिल है। जल्द ही झारखंड में राहुल गांधी का दौरा होगा।

वे पहले भी अपनी यात्रा के दौरान झारखंड का दौरा कर चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस चुनाव में कांग्रेस की भागीदारी बढ़ेगी।

कार्यक्रम के दौरान हंगामा

संवाद कार्यक्रम में वेणुगोपाल के सामने ही कांग्रेसियों ने शोर मचाना शुरू किया। हंगामा करने वालों में चंचल चटर्जी, सुनील सिंह और मंजूर अंसारी शामिल रहे। चंचल चटर्जी का कहना था कि टिकट बांटने में धांधली हुई है। इसके लिए प्रदेश प्रभारी दोषी हैं।

सुनील सिंह ने कहा कि लगातार तीन चुनाव हारने वाले को टिकट क्यों दिया गया। कुछ लोगों ने टिकट बेचने का भी आरोप लगया। विरोध करने वाले लोग इतनी जोर से बोलने लगे कि वेणुगोपाल को भाषण जल्द खत्म करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिले मंत्री इरफान अंसारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं