चतरा से कांग्रेस के केएन त्रिपाठी ने किया नामांकन, कहा- ये संविधान बचाने की लड़ाई

1 Min Read

चतरा। चतरा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी ने नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के बाद केएन त्रिपाठी ने कहा कि ये संविधान बचाने की लड़ाई है।

बीजेपी 400 पार का नारा लगा रही है, लेकिन क्या वह बिना जनता के वोट के ही 400 पार कर लेंगे। जनता ने इस बार सबकुछ भाप लिया है।

भाजपा बाहरी भीतरी का आरोप लगाती है, लेकिन मैं बता दूं कि मेरे पास 500 साल का वंशावली है। वो चाहेंगे तो मैं दिखा भी दिखा भी दूंगा। क्या कालीचरण अपनी वंशावली दिखा सकते हैं।

वो बक्सर के हैं। बाहरी वों हैं, मैं नहीं। बाहरी भीतरी कहकर भाजपा मेरा ही प्रचार कर रही है। बता दें कि चतरा में 20 मई को चुनाव होना है।

केएन त्रिपाठी के सामने बीजेपी प्रत्याशी कालीचरण सिंह होंगे। नॉमिनेशन के वक्त मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी केएन त्रिपाठी के साथ मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें

बिहार में बोले शाह- नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही भ्रष्टाचार खत्म हो जायेगा

Share This Article
Exit mobile version