Janata Darbar: रांची में आज कांग्रेस का जनता दरबार, मंत्री इरफान अंसारी सुनेंगे समस्याएं

Anjali Kumari
1 Min Read

Janata Darbar:

रांची। रांची में आज कांग्रेस पार्टी जनता दरबार लगायेही। कांग्रेस भवन, रांची में दोपहर 2:30 बजे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

आम लोग, कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस कार्यक्रम में अपनी शिकायतें और सुझाव मंत्री के सामने रख सकेंगे।

जनता से जुड़ाव की पहलः

पार्टी नेताओं के अनुसार, इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। इससे संगठन को भी आम लोगों की वास्तविक समस्याएं समझने में मदद मिलती है।

कांग्रेस का यह नियमित कार्यक्रमः

जनता दरबार में स्वास्थ्य सेवाओं, स्थानीय मुद्दों और संगठनात्मक समस्याओं पर चर्चा की उम्मीद है। यह एक नियमित कार्यक्रम है। इसमें कांग्रेस कोटे के मंत्री जनता और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करते हैं। कांग्रेस का मानना है कि इस पहल से लोगों का भरोसा मजबूत होगा और पार्टी को जनसरोकार से जुड़ने का मौका मिलेगा।

इसे भी पढ़ें

Congress office Inauguration: गिरिडीह में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन, इरफान अंसारी ने भाजपा पर बोला हमला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं