आगामी चुनाव के लिए और क्या रणनीति बना रही है पार्टी
रांची। आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए कांग्रेस “एक दिन एक विधानसभा” की रणनीति पर काम कर रही है।
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर हुई समीक्षा बैठक के दौरान ये रणनीति तय हुई है।
निर्णय लिया गया कि विधानसभा चुनाव की तैयारी के पहले चरण में “एक दिन एक विधानसभा” कार्यक्रम चलाया जाएगा।
इसके साथ ही तय हुआ है कि लोकसभा चुनाव के परिणाम के विस्तृत समीक्षा के लिए लोकसभा बार एक समिति गठित की जाएगी।
समिति अपनी रिपोर्ट 15 दिनों के अंदर सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।
अब होगी अग्नि परीक्षा
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि जनता का भरोसा हम पर बढ़ा है। झारखंड में अब अग्नि परीक्षा का समय आ गया है।
4 महीनों में चुनाव होने वाले हैं। हमारी सरकार ने जनता से किए हुए जो वादे पूरे किए हैं, उन्हें आम लोगों तक पहुंचाया जाए।
हमने विषम परिस्थितियों में अच्छा काम किया। सरकार गठन के साथ कोविड महामारी का सामना करना पड़ा।
बीजेपी के सरकार को गिराने के कुचक्र से हम निकले। केंद्रीय एजेंसियों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम को जेल भेज दिया गया।
इसके बावजूद हमने जनहित के सारे काम किये और अभी भी सिलसिला जारी है। हम जनता की उम्मीदों को पूरा करेंगे।
विधानसभा चुनाव की तैयारी का आगाज हमने कर दिया है। हमें पिछली बार से और अच्छे परिणाम देने हैं क्योंकि जनता हमारे साथ खड़ी है।
इसे भी पढ़ें









