कल झारखंड में हार की समीक्षा करेगी कांग्रेस [Congress will review the defeat in Jharkhand tomorrow]

2 Min Read

बैठक में शामिल होंगे प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष

रांची। लोकसभा चुनाव में झारखंड में हार की कांग्रेस समीक्षा करेगी।

इस बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि बीते लोकसभा चुनाव में झारखंड में इंडिया गठबंधन को 5 सीटों पर जीत मिली। झारखंड में 7 सीटों पर कांग्रेस और अन्य सीटों पर गठबंधन दल के उम्मीदवार थे। इनमें से 2 सीटों पर कांग्रेस और 3 सीटों पर जेएमएम को जीत मिली है।

बेहतर परिणाम की आशा थी

उन्होंने कहा कि पार्टी को झारखंड में इससे भी बेहतर परिणाम की आशा थी। लेकिन आशा अनुरूप परिणाम हमें प्राप्त नहीं हुआ।

झारखंड में इसी वर्ष के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए लोकसभा चुनाव में हुई हार जीत की समीक्षा आवश्यक है।

इसकी समीक्षा के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार आगामी 12 जून को संगम गार्डन मोराबादी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक पूर्वाहन 11:30 बजे से बुलाई गई है।

बैठक में ये लोग होंगे शामिल

समीक्षा बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम मोहम्मद मीर मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि समीक्षा बैठक में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मंत्रीगण, सांसद, विधायकगण, प्रदेश पदाधिकारी, लोकसभा चुनाव 2024 के प्रत्याशी, लोकसभा कोऑर्डिनेटर, अध्यक्ष/कार्यकारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, अग्रणी संगठन एवं विभाग के अध्यक्ष/चेयरमैन, अध्यक्ष, सदस्य, बोर्ड निगम, आयोग, मीडिया प्रभारी,चेयरमैन, प्रवक्ता, स्टेट सोशल मीडिया चेयरमैन उपस्थित रहेंगे।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस ने एग्जिट पोल को किया खारिज, खड़गे और राहुल ने की बैठक

Share This Article
Exit mobile version