कल्पना सोरेन से मिले कांग्रेस के वायनाड से सांसद राहुल गांधी

2 Min Read

रांची : भारत भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रामगढ़ से रांची पहुंचे राहुल गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान कल्पना सोरेन ने पुष्पगुच्छ देकर राहुल गांधी का स्वागत किया। मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी हेमंत सोरेन के साथ खड़ी है।

इससे पहले रामगढ़ से रांची आने के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कोयले से लदी साइकिल चलायी और कोयला मजदूरों का दर्द सुना। इस मौके पर राहुल ने कहा कि साइकिल पर 200-200 किलो कोयला लेकर रोज़ 30-40 किलोमीटर चलने वाले इन युवाओं की आय नाम मात्र है।

उन्होंने कहा कि बिना इनके साथ चले, इनके भार को महसूस किए, इनकी समस्याओं को नहीं समझा जा सकता। इन युवा श्रमिकों की जीवनगाड़ी धीमी पड़ी, तो भारत निर्माण का पहिया भी थम जाएगा। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी थे।

राहुल ने रविवार को कहा था कि उनकी पार्टी ‘जल, जंगल, जमीन’ पर आदिवासियों के अधिकारों के साथ खड़ी है। झारखंड में यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब झारखंड मुक्ति मोर्चा नीत गठबंधन सरकार सोमवार को विधानसभा में ‘शक्ति प्रदर्शन’ करेगी। कांग्रेस राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन की घटक दल है।

इसे भी पढ़ें

देवघर पहुंचे राहुल गांधी बाबाधाम में की पूजा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं