रांची। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर मंगलवार को दिल्ली से रांची लौटे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों की घोषणा जल्दबाजी में नहीं होगी।
कहा कि जल्दबाजी का काम शैतान का होता है। बीजेपी जिस प्रकार से जल्दबाजी में लोकसभा के प्रत्याशियों की घोषणा की और अब देखिये, उन्हें बार-बार प्रत्याशी बदलना पड़ रहा है।
राजेश ठाकुर ने धनबाद लोकसभा संसदीय सीट के विषय में कहा कि प्रशासनिक पहल पर चुनाव निष्पक्ष होगा।
रही बात सरयू राय के धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की तो चुनाव के तरीके से लड़ा जाएगा।
कांग्रेस संगठन के निर्णय को सर्वमान्य मानता है और कांग्रेस पार्टी सभी का स्वागत करती है।
पहले हम लोगों की सभी 14 लोकसभा सीटों पर लड़ने की तैयारी थी। इसके बाद संगठन में चर्चा हुई।
हमने स्टेप बाय स्टेप प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जल्द ही बाकी बचे हुए सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।
राजद को भी ये चीजें समझनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन का जो निर्णय होगा वहीं सर्वमान्य होगा।
इसे भी पढ़ें









