लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, चुनाव कमेटी घोषित

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव कमेटी की घोषणा कर दी है।

कमेटी में कुल 33 नेताओं को शामिल किया गया है, जिसमें कुछ बड़े नाम भी हैं।

कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, सुबोधकांत सहाय, बंधु तिर्की, दीपिका पांडेय सिंह भी शामिल हैं।

कमेटी में इन्हें मिली जगह

कांग्रेस की चुनाव कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, डॉ अजय कुमार, डॉ रामेश्वर उरांव, सुबोधकांत सहाय, प्रदीप बलमुचू, सुखदेव भगत, गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, फुरकान अंसारी, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, प्रदीप यादव, प्रणव झा, दीपिका पांडेय सिंह, कालीचरण मुंडा, केशव महतो कमलेश, ब्रजेंद्र सिंह, रमा खलखो, अशोक चौधरी, भीम कुमार, सुल्तान अहमद, विमला कुमारी, मणिशंकर, निरंजन पासवान, अमूल्य नीरज खलखो और सतीश रजक को शामिल किया गया है।

इसके अलावा एक्स ऑफिसयो मेंबर के रूप में अभिजीत, गुंजन सिंह, अमीर हाशमी और नलिनी नैथन को भी शामिल किया गया है।

इसे भी पढ़ें

JSSC-CGL पेपर लीक की जांच के लिए SIT गठित

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं