घोषणा पत्र जारी कर फंसी कांग्रेस, चुनाव आयोग से मिला नोटिस [Congress stuck after releasing manifesto, received notice from Election Commission]

1 Min Read

रांची। झारखंड में आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। मतदान से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस ने अपना ‘भरोसे का घोषणा पत्र’ जारी किया। इस दौरान उन्होंने भरोसा बरकरार-फिर गठबंधन सरकार का नारा भी दिया। लेकिन अब इस घोषणा पत्र को जारी करने के बाद कांग्रेस फंस गई है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कांग्रेस के घोषणा पत्र जारी करने पर आपत्ति जताई है। के रवि कुमार का कहना है कि वोटिंग से ठीक एक दिन पहले घोषणा पत्र जारी करना विधिसम्मत नहीं है।

इस दौरान रवि कुमार ने आवश्यक कार्रवाई की बात भी कही है। इसे लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस को आयोग की ओर से नोटिस भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में पहले चरण का मतदान संपन्न, 63.14 प्रतिशत वोटिंग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं