NEET Paper Leak के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन [Congress protests against NEET Paper Leak]

2 Min Read

रांची। नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में एनएसयूआई ने सैकड़ो विद्यार्थियों के साथ विरोध दर्ज किया।

कांग्रेस छात्र संगठन की नेत्री आरुषी वंदना के नेतृत्व में नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में सैकड़ो विद्यार्थियों के साथ प्रदर्शन किया गया।

बताते चलें कि पूरे देश मे आज नीट को लेकर NDA के खिलाफ कांग्रेस पार्टी विरोध प्रदर्शन कर रही है।

आज रांची में हुए विरोध मार्च के के दौरान आरुषी वंदना ने कहा कि लगातार पेपर लीक हो रहे हैं और नरेंद्र मोदी या तो उसे रोक नहीं पा रहे या रोकना ही नहीं चाहते।

भाजपा शासित राज्य पेपर लीक का एपिसेंटर और शिक्षा माफियाओं की लैबोरेटरी बन गए हैं। भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।

मौके पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एव झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर छात्रों के विरोध को समर्थन देने के लिए मौजूद रहे।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से आरुषी वंदना, चंदन यादव, पी कृतिका राव, नंदिनी गुप्ता, आकाश रजवार, बिस्वजीत सिंह, शिवा राऊ, अभिषेक सिंह, अभिजीत बाउरी, प्रखर शर्मा, अभिषेक दुबे, शिवम पांडेय, सौरभ अंथोनी, के मीनेष, सोनू, रितेश झा, मोहित तिवारी एवं अन्य शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें

NEET Paper Leak: नीट पेपरलीक ‘मास्टमांइड सिकंदर के घर में डाक्टरों की फौज !

Share This Article
Exit mobile version