Congress : बाबा साहब की जयंती पर मानव श्रृंखला बनाकर संविधान रक्षा का संकल्प लेगी कांग्रेस [On Baba Saheb’s birth anniversary, Congress will pledge to protect the constitution by forming a human chain]

3 Min Read

Congress :

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस बाबा साहब की जयंती पर 14 अप्रैल को मानव श्रृंखला बनाकर संविधान रक्षा का संकल्प लेगी। मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कमर कस ली। उन्होंने बैठक कर कार्यकर्ताओं को कई निज्ञदेश दिये हैं। बैठक में विभिन्न नेताओं, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारीयों के बीच कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यों का बंटवारा किया गया।

केशव महतो कमलेश ने कहा कि भाजपा देश में विषाक्त वातावरण बनाने की कोशिश कर रही है, संविधान द्वारा आम नागरिकों को दिए गए अधिकारों पर चोट किया जा रहा है। आम लोगों के बीच विभाजन की रेखा पैदा करने की कोशिश करने वाली शक्तियों और संविधान की रक्षा के लिए हमें निरंतर उनके मंसूबों के खिलाफ आंदोलनरत रहना होगा, जनता को उनकी सच्चाइयों से अवगत कराना कांग्रेसजनो का कर्तव्य है।

Congress : साल भर चलेगा कार्यक्रमः

संविधान रक्षा अभियान के तहत वर्षभर कार्यक्रम चलाए जाने हैं। इसी कड़ी में 14 तारीख को झारखंड की राजधानी में मानव श्रृंखला बनाकर हमें झारखंडी जनता को संदेश पहुंचाना है कि कांग्रेस उनके हक और संविधान मे दिये अधिकारों की रक्षा के लिए उनके साथ खड़ी है। बाबा साहब की जयंती पर हमें संकल्प लेना है की सांप्रदायिक शक्तियों के साथ संघर्ष के रास्ते को हम मजबूत कदमों से तय करेंगे।

भाजपा आज आर्थिक रूप से समाज के निचले पायदान पर खड़े लोगों का अधिकार छीनकर शोषक पूंजीपति वर्गों के हाथ में थमाना चाहती है लेकिन कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी। आज आपसी एकता देश की जरूरत है,समाज को धर्मो या समुदायों में बँटने की जगह एकजूटता का परिचय देकर सांप्रदायिक शक्तियों को जवाब देने की आवश्यकता है।

Congress : बैठक में ये रहे मौजूदः

कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा अनादि ब्रह्म,राकेश सिन्हा,सतीश पाल मुजनी, किशोर शाहदेव, रविंद्र सिंह, संजय पासवान,राजीव रंजन कुमार कुमार गौरव,अमूल्य नीरज खलको,सोनाल शांति,अजय शाहदेव, आलोक कुमार दुबे, कमल ठाकुर,कुमार राजा,राकेश किरण महतो, गुंजन सिंह,विनय सिंन्हा दीपू, सुरेंद्र सिंह, निरंजन पासवान,जगदीश साहू, अभिलाष साहू, राजन वर्मा ,अमरेंद्र सिंह, सुनीत शर्मा,वारिस कुरेशी,एम तौसीफ, उज्जवल तिवारी, बलजीत सिंह बेदी,अख्तर अली,परविंदर सिंह,रमाकांत आनंद,सुनील सिंह आदि बैठक में शामिल थे।

इसे भी पढ़ें

Ambedkar Jayanti: अंबेडकर जयंती पर संविधान की प्रति लेकर कांग्रेस बनायेगी मानव श्रृंखला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं