कांग्रेस विधायक इरफान का एकनाथ शिंदे पर तंज, बोले-भाजपा ने आपको यूज एंड थ्रो किया [Congress MLA Irfan taunts Eknath Shinde, says- BJP used and threw you]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची। अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने इस बार महाराष्ट्र की राजनीति में दिलचस्पी दिखाई है। उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को निशाने पर लिया है।

इरफान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि आदरणीय एकनाथ शिंदे साहब, अपने शिवसेना को तोड़ दिया। बेजान भाजपा को सहारा दिया और सरकार भी बनाई। अगर आपका साथ नहीं होता तो महाराष्ट्र में बीजेपी किसी जन्म में सरकार नहीं बना पाती।

भाजपा के लोग पीएम मोदी की मन की बात सुनते हैं, आपकी मन की बात का कोई महत्व नहीं। आपको भाजपा ने यूज एंड थ्रो किया। इससे पहले इरफान ने बीजेपी के पूर्व विधायक भानू प्रताप शाही को निशाने पर लिया था।

उन्होंने कहा था कि आप चले थे मेरे घर पर बुलडोजर चलाने, लेकिन जनता ने आपका क्या हाल कर दिया। मगर मैं आपके जैसा नहीं हूं। मैं आपके घर पर बुलडोजर नहीं, बल्कि यूपी में अन्याय और कट्टरता पर बुलडोजर चलाने निकल चुका हूं।

इसे भी पढ़ें

महगामा को कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी  ने बताया मिनी पाकिस्तान, बयान पर विवाद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं