झारखंड की कांग्रेस विधायक ने अयोध्या में किया रामलला का दर्शन, कहा-सपना पूरा हुआ

IDTV Indradhanush
2 Min Read

रांची। झरिया की कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह अयोध्या में हैं। यहां उन्होंने श्रीराम लला का दर्शन किया।

दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि सपना पूरा हो गया। झारखंड में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस-झामुमो से पहली विधायक हैं, जो अयोध्या धाम में रामलला का दर्शन करने पहुंची हैं।

अभी तक अयोध्या में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा का कोई भी सांसद या विधायक अयोध्या नहीं पहुंचा है। यहां तक की भाजपा के भी अधिकतर सांसद एवं विधायक अभी तक रामलला का दर्शन नहीं कर सके हैं।

झरिया विधायक ने अपने इंटरनेट मीडिया एक्स पर श्रीराम मंदिर अयोध्या धाम की तस्वीरें साझा की है। इसमें वह पूरे परिवार के साथ नजर आ रही हैं।

पूर्णिमा सिंह ने एक्स पर ट्वीट किया है कि आज प्रभु श्री राम लला के विग्रह दर्शन कर यह समझ आया कि संपूर्ण संसार में ऐसा कुछ भी नहीं जो रामलला के रूप और तेज का वर्णन कर सके।

आप उन्हें घंटों बैठ कर निहार सकते हैं। बचपन के ना जाने कितने दिन श्री अयोध्या धाम की इन गलियों में बीते होंगे।

एक स्वप्न को पूरे होते देखने जैसा है। विग्रह दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर दो ध्येय एक साथ पूरे हो गए।

पहला यह कि रामलला के अलौकिक रूप को देख कर लगा जैसे जन्म जन्मांतर के कष्ट को हर लिया हो और दूसरा यह कि मां के दर्शन की इच्छा को पूरा करना प्रभु की इच्छा को पूरा करने जैसा है।

मेरा यह सौभाग्य की यह दोनों कार्य एक साथ किए। विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह का कहना है कि यह उनका निजी दौरा है। प्रभु श्रीराम में सबकी आस्था है।

इसे भी पढ़ें

शेयर बाजारों में रौनक लौटी, सेंसेक्स 335 अंक चढ़ा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं