कमलनाथ, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी और नवजोत सिंह सिद्धू बदल सकते हैं पाला
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। पार्टी में हाशिये पर चल रहे कई बड़े नेता पाला बदलने का मन बना चुके हैं। देश की सबसे पुराने राजनीतिक दल कांग्रेस के अंदरखाने में भारी गड़बड़ चल ही है।
अटकलों से सियासी पारा गरमा गया है। कांग्रेस पार्टी में बड़े टूट की आशंकाएं बढ़ती ही जा रही हैं। दिगज्ज कांग्रेस नेता कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच खबर आ रही है कि आनंद शर्मा, मनीष तिवारी और नवजोत सिंह सिद्धू भी कांग्रेस छोड़ने की तैयारी में हैं।
कई बड़े कांग्रेसी चेहरे पार्टी छोड़ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक कमलनाथ, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी और नवजोत सिंह सिद्धू भाजपा में शामिल होने का मन बना चुके हैं और बीजेपी शीर्ष नेतृत्व से मिलने के लिए समय मांगा है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
बता दें कि इससे पहले कई बड़े कांग्रेस नेता पार्टी छोड़ कर जा चुके हैं। पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र से अशोक चव्हाण, मिलिंद देवड़ा, बाबा सिद्दीकी, उत्तर प्रदेश से लाल बहादुर शास्त्री के पोते आदर्श शास्त्री जैसे दिग्गज कांग्रेसी पार्टी छोड़ कर चले गए हैं।
वहीं गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल पहले ही कांग्रेस से अलग हो चुके हैं। अभी आशंका है कि लोकसभा चुनाव के पहले कई और नाम सामने आ सकते हैं, जो फिलहाल पार्टी में हाशिये पर हैं। दरअसल ये सभी सोनिया और राहुल गांधी के इशारे पर किनारे कर दिये जाने आहत हैं।
इसे भी पढ़ें
यशस्वी जायसवाल का रिकार्ड दोहरा शतक, इंग्लैंड की दूसरी पारी लड़खड़ाई








