JMM प्रत्याशी का पैसा खा गये कांग्रेस नेता [Congress leaders ate JMM candidate’s money]

3 Min Read

बूथ मैनेजमेंट का पैसा रख लिया अपने पास, मामला कांग्रेस आलाकमान तक पहुंचा

जमशेदपुर। जमशेदपुर से झामुमो विधायक और लोकसभा उम्मीदवार समीर मोहंती ने कांग्रेस नेता पर बड़ा आरोप लगाया है।

उन्होंने जमशेदपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे पर पैसे के लेनदेन में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।

समीर मोहंती का कहना है कि चुनाव के दौरान आनंद बिहारी दुबे को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ की जिम्मेदारी दी गई थी। हर बूथ के लिए 6 हजार रुपये खर्च करने को दिए गए थे।

बड़े नेता के ऐसे काम से पार्टी की बदनामी

इस तरह एक विधानसभा क्षेत्र के लिए 25 लाख रुपये उन्हें दिए गए थे। मोहंती का आरोप है कि आनंद दुबे ने हर बूथ के 6 हजार में से 2 हजार रुपये अपने पास रख लिए।

सिर्फ 4 हजार रुपये ही कार्यकर्ताओं को दिए। कई बूथों पर तो पैसे ही नहीं दिए गए। न ही बूथ कमेटी की बैठक हुई।

यहां तक कि बूथ एजेंट भी नहीं थे। जेएमएम प्रत्याशी ने कहा कि एक बड़े नेता का ऐसा काम पार्टी को बदनाम करता है।

एक राष्ट्रीय पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा ऐसी ओछी हरकत पूरे संगठन को कलंकित करता है।

समीर मोहंती ने हेमंत सोरेन को लिखी चिट्टी

समीर मोहंती ने इस बारे में झामुमो नेता हेमंत सोरेन को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर से भी बात की है।

उन्होंने बताया कि कैसे कांग्रेस नेता ने गठबंधन की बात नहीं मानी। हेमंत सोरेन को लिखी चिट्ठी में उन्होंने बताया कि आनंद बिहारी दुबे के कारण एक विधानसभा क्षेत्र में 25 लाख रुपये खर्च करने पड़े।

जेएमएम कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप

मोहंती ने कहा कि आनंद बिहारी दुबे ने झामुमो कार्यकर्ताओं की अनदेखी की। उनके इस रवैये की वजह से समीर मोहंती को अपने कार्यकर्ताओं के लिए अलग से पैसे का इंतजाम करना पड़ा।

चुनाव जीतना या हारना अलग बात है। लेकिन कांग्रेस नेता की इस हरकत की वजह से उन्हें पूर्वी जमशेदपुर में एक लाख चार हजार से ज्यादा वोटों से हार का सामना करना पड़ा।

पहली बार किसी उम्मीदवार ने बूथ मैनेजमेंट का खर्च बताया

समीर मोहंती ने अपनी चिट्ठी की कॉपी कई बड़े नेताओं को भी भेजी है। इनमें हेमंत सोरेन, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, गुलाम अहमद मीर, राजेश ठाकुर और झामुमो नेता विनोद पांडे शामिल हैं।

यह पहली बार है जब किसी उम्मीदवार ने इस तरह की चिट्ठी लिखकर बूथ मैनेजमेंट के पैसे के बारे में बताया है।

इसे भी पढ़ें

भंसाली की हीरामंडली में दिखेगी जमशेदपुर के अनुपम की कला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं