कांग्रेस नेता हाजी कुर्बान अंसारी का निधन [Congress leader Haji Qurban Ansari passes away]

1 Min Read

पिस्का नगडी। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी कुर्बान अंसारी का आज निधन हो गया, वे 85 वर्ष के थे।

उनके निधन पर नगडी, देवरी इस्लामिया कमेटी, नगड़ी प्रखंड कांग्रेस कमेटी सहित कई संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।

देवरी के क़ब्रिस्तान में आज उन्हें सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। उनके अंतिम यात्रा में कांग्रेस के अजय नाथ शाहदेव, सुनील सहाय, विनय सिन्हा दीपू, हाजी शाकिर अहमद, बेलेस तिर्की, साहबीर लोहरा, ऐनुल हक, कमरूल हक, अख्तर अंसारी, माहीर अंसारी, सरफराज अंसारी, तस्लीम अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस के आधे विधायकों का कट सकता है टिकट, मचेगा घमासान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं