कांग्रेस-झामुमो ने अल्पसंख्यक समाज को दिखाया ठेंगा : बाबूलाल मरांडी

3 Min Read

रांची : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ग्रामीण जिला की अध्यक्षता में मिलन समारोह का आयोजन स्वर्णरेखा बैंक्वेट हॉल में किया गया।

इसमें कांग्रेस और झामुमो को छोड़कर त्याग कर मुस्लिम समाज के 300 से ज्यादा लोगों ने भाजपा का दामन थामा।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सब के प्रयास के मंत्र पर भारतीय जनता पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस-झामुमो ने अल्पसंख्यक समाज को ठेंगा दिखाया है। मरांडी ने कहा कि भाजपा हरेक समाज के लोगों को एक समान समझकर कार्य करती है।

बाबूलाल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को देखकर और उन पर विश्वास जताकर आज भारी तादाद में अल्पसंख्यक समाज के लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और हम सभी अल्पसंख्यक समाज के लोग इस पार्टी के घर कार्यकर्ता होने पर गर्व करते हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि हम भारत माता की संतान है और हम सभी आपस में भाई-बहन है।

भारत माता के लिए प्रेम और राष्ट्रवाद हम सब लोगों के रगों में एक समान दौड़ रही है।

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक समाज को कभी भी वोट बैंक नहीं समझती उन्हें भी इस देश का नागरिक और भारत माता की सुपुत्र समझती है।

इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा निरंतर प्रयास कर अल्पसंख्यक समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य कर रही है और आने वाले समय में

भारतीय जनता पार्टी में बहुत बड़ी तादाद में अल्पसंख्यक समाज के लोग नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करने के लिए सामने आएंगे।

पार्टी में शामिल होने वाले में आबिद अंसारी नौशाद आलम, इदरीस अंसारी, निषाद बानो, साबिर अंसारी, शमी अंसारी, अशफाक अंसारी, तोहिद अंसारी, वाहिद अंसारी, अफसर अंसारी, जियाउर अंसारी, इमरान अंसारी, हुसैन अंसारी, परवेज अंसारी, हिना परवीन, गुलशन आरा, साहिब परवीन,

सलमा परवीन, गुलअफशा खातून, सलीमा खाटून, सोनी परवीन, हकीम अंसारी, निसार अहमद, मोजीबुल अहमद, वसीम अहमद, अबूजर खान, महमूद आलम, खुर्शीद अंसारी, अब्दुल अंसारी, सिद्दीक अंसारी, अब्दुल अंसारी, मोहम्मद बाबर, इलियास अंसारी, अबू कलाम, अंसारी, सरफराज अंसारी, अफसर अंसारी, वकील अंसारी, कौसर अलम, अफरोज अंसारी, अशफाक अंसारी, तबारक अंसारी के नाम शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें

तीन राज्यों में लोकसभा उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए 13 फरवरी को बैठक करेगी ‘आप’

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं