रांची से कांग्रेस प्रत्याशी 6 को करेंगी नामांकन, CM चंपाई रहेंगे मौजूद

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची। रांची लोकसभा सीट से इंडी गठबंधन की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार यशस्विनी सहाय 6 मई को अपना नामांकन दाखिल करेगी।

उनके नामांकन कार्यक्रम में झारखण्ड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के अलावा कई मंत्री शामिल होंगे।

इसके साथ ही कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पार्टी विधायक दल नेता आलमगीर आलम और कई विधायक भी शामिल होंगे। इस दौरान रोड शो किये जाने की तैयारी भी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

बिहार मे गरजे राजनाथ, कहा-जरूरत पड़ी, तो सीमा पार जाकर मारेंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं