नीतीश कुमार को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर दी गई बधाई

2 Min Read

रांची : दिल्ली में जदयू की नेशनल काउंसिल की मीटिंग में नीतीश कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में झारखण्ड से जनता दल यू के नेशनल काउंसिल के सदस्यों ने झारखण्ड जद यू के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो और झारखंड जद यू के प्रदेश सह प्रभारी मनोज यादव के नेतृत्व में  नीतीश कुमार से मिलकर उन्हें बधाई दी।

वहीं, झारखण्ड में संगठन विस्तार पर उनका दिशा-निर्देश प्राप्त किया। खीरु महतो  ने आगामी 21 जनवरी को रामगढ़ में आयोजित होने वाले नीतीश जोहार यात्रा के सन्दर्भ में भी अपने विचार रखे और मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद खीरु महतो ने कहा कि झारखण्ड में जद यू के इसके पुराने फॉर्मेट में लाते हुए जन -जन तक जाकर जनाधार बढाते हुए जनतंत्र में अपनी भूमिका तय करनी है। प्रमण्डल, जिला होते हुए ब्लॉक और पंचायत स्तर तक पार्टी को परकोलेट करना है।

इस प्रतिनिधि दल में झारखण्ड से राष्ट्रीय काउंसिल के सदस्य खीरु महतो, झारखंड प्रदेश जदयू के सह प्रभारी मनोज यादव, पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, श्रवण कुमार, डॉ आफ़ताब जमील, रेणु गोपीनाथ पन्निकर, अशोक चौधरी, सुशील कुमार सिंह, भगवान सिंह, पिंटू कुमार सिंह, रामस्वरूप यादव, आर के मंडल,दिलीप महतो, त्रिभुवन दयाल, प्रदीप महतो तथा अखिलेश राय मौजूद थे।

वहीं नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर झारखण्ड जद यू के  अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अख्तर खान, प्रदेश प्रवक्ता डॉ विनय भरत और सागर कुमार , दुष्यंत कुमार, राम जी प्रसाद , संजय सिंह , रंजन कुमार, मो आसिफ, डॉ मुकेश, कर्मा कुमार समेत सभी सदस्यों ने अपार हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई प्रेषित की।

इसे भी पढ़ें– मोदी सरकार के 10 वर्षों में प्रत्यक्ष कर संग्रह तीन गुना होकर 19 लाख करोड़ से अधिक होने की संभावना

इसे भी पढ़ें– नीतीश कुमार फिर बने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं