रांची से जेबीकेएसएस प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो को सर्शत जमानत

1 Min Read

रांची। जेल में बंद झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के रांची लोकसभा के प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो को सशर्त जमानत मिल गई है।

उनकी जमानत याचिका पर शुक्रवार को न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत में सुनवाई हुई।

सुनवाई के बाद अदालत ने याचिका स्वीकार कर ली। देवेंद्र नाथ महतो को लालपुर पुलिस ने तीन मई को समाहरणालय परिसर से नामांकन भरने से पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

उसकी गिरफ्तारी लालपुर थाना कांड संख्या 251/2021 के तहत की गई है। गिरफ्तारी के बाद छह मई को जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की थी।

उस पर जेपीएससी परीक्षा परिणाम के विरोध में नारेबाजी, प्रदर्शन, कार्यालय घेराव करने के लिए उकसाते हुए बैरेकेटिंग तोड़कर पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की करने का आरोप है।

घटना को लेकर 23 नवंबर 2021 को लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

इसे भी पढ़ें

13 मई को हेमंत सोरेन की दो याचिकाओं पर फैसला

Share This Article
Exit mobile version