Condition of Angada CHC: अनगड़ा सीएचसी का हाल एंबुलेंस 3 और चालक 1

2 Min Read

Condition of Angada CHC:

अनगड़ा। गोंदलीपोखर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अनगड़ा में तीन एंबुलेंसों को चलाने के लिए सिर्फ एक चालक है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। कभी-कभी एक साथ दो या दो से अधिक कॉल पर परेशानी काफी बढ़ जाती है। बताया गया कि सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए चार वाहन दिये गये हैं, लेकिन उन्हें चलाने के लिए मात्र एक चालक लव लोहरा कार्यरत है। सीएचसी के द्वारा कई बार अतिरिक्त चालक की मांग जिला से की गयी, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया।

24 घंटे ड्यूटी करनी पड़ती हैः

चालक लव लोहरा ने बताया कि उसे लगातार 24 घंटे ड्यूटी करनी पड़ती है। कई बार मरीज को लाने ले जाने के क्रम में नींद की झपकी आने पर बड़ी परेशानी होती है। नाइट शिफ्ट के बाद डे शिफ्ट करना काफी मुश्किल होता है। उल्लेखनीय है कि प्रखंड में संचालित सभी 108 एंबुलेंस श्रावणी मेला ड्यूटी पर चली गयी है। इसके कारण भी क्षेत्र के मरीजों की जिम्मेदारी सीएचसी पर बढ़ जाती है। इस संबंध में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशिप्रभा ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को देखते हुए जिला से अतिरिक्त चालक की मांग की गयी है।

इसे भी पढ़ें

रांची के अनगड़ा में उत्पाद विभाग की रेड, अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं