गोरखा संगठन के अफसरों के खिलाफ शिकायत

IDTV Indradhanush
2 Min Read

रांची। गोरखा संगठन के पूर्व महासचिव मन कुमार तमांग ने संगठन के वर्तमान पदाधिकारी के खिलाफ नियमावली विरुद्ध कार्य करने की शिकायत की है।

उनके खिलाफ उन्होंने महानिरीक्षक को ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन के जरिए उन्होंने वर्तमान कमेटी को भंग कर नये सिरे से चुनाव कराने की मांग की है।

साथ ही, वर्तमान कमेटी द्वारा नियमावली के विरुद्ध किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही ज्ञापन की कॉपी रांची डीसी और एसडीओ को सौंपी गई है।

मन कुमार तमांग ने बताया कि वर्तमान कमेटी गोरखा संगठन को मजबूत करने की बजाय कमजोर कर रही है।

गोरखा संगठन एक मजबूत संगठन है, जिसे कुछ लोगों ने हाईजैक कर अपनी जागीर बना ली है। मन कुमार तमांग ने बताया कि वह 2006 मे गोरखा संगठन के महासचिव के पद पर समाज द्वारा चुने हये थे।

पर बाद में कुछ घरेलू कारणों से मैने अपने पद से इस्तीफा दिया था। संगठन से इस्तीफा के बावजूद मैं लगातार समाज के लिए कार्य कर रहा था।

उसके बाद दोबारा मैंने 24 अक्टूबर 2023 को संगठन की सदस्यता लेने के लिए वर्तमान कमेटी को अपना नाम दिया, परंतु अब तक 5 महीना बीत जाने के बाद भी मुझे संगठन की सदस्यता नही दी गई है।

इसका उचित कारण भी नही बताया गया। ये सिर्फ मेरे साथ ही नही हुआ बल्कि जैप 1 के पूर्व सूबेदार मेजर प्रभास छेत्री, प्रदीप लामा रवि सिंह सहित कई और लोगो को भी सदस्यता नहीं दी गई है।

इसे भी पढ़ें 

5 किश्तों में पौने तीन करोड़ वापस करेंगी अमीषा पटेल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं