रांची। झारखंड विधानसभा के कैंटीन के खाने में कीड़ा निकलने की बात सामने आ रही है। इसे लेकर बवाल शुरू हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष को सभी विधायकों के निजी सहायकों ने पत्र लिखा है।
इसमें कई बिंदु का जिक्र किया गया है। पत्र में बताया गया है कि सदन में शुक्रवार को जब सभी खाना खा रहे थे तब उनके मटन में कीड़ा निकला। कावेरी होटल के मैनेजर के पास जब इसकी शिकायत की गई तो उनके द्वारा सही व्यवहार नहीं किया गया।
खाना भी पूरा नहीं मिलताः
शिकायत में ये भी लिखा गया है कि खाना भी पेट भर नहीं दिया जाता है। साथ में मिठाई भी नहीं मिल रही है। जब भी मांगते है तो कहा जाता है कि खत्म हो गया। निजी सहायकों ने लिखा है कि खाने में 25 प्रतिशत पैसा उनका भी लगता है, लेकिन कैंटीन में उन्हें ठीक से खाना नहीं मिल रहा है। जब भी कोई प्रोग्राम में भी खाना खाने गए तो उनके साथ व्यवहार सही नहीं रहता है।
इसे भी पढ़ें








