यात्री बस और ट्रक में टक्कर, 2 गंभीर [Collision between passenger bus and truck, 2 serious]

2 Min Read

लातेहार। लातेहार में शुक्रवार की सुबह यात्रियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा चंदवा थाना क्षेत्र के एनएच 39 सड़क के हिंडालको नर्सरी के पास हुआ। घायलों को रिम्स रेफर कर दिया गया है।

इधर, टक्कर के बाद ट्रक पर लदा लोहे का पाइप सड़क पर गिर गया। जबकि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पतालः

घायलों में ट्रक ड्राइवर अमीन कुमार (कानपुर, यूपी) और बस सवार पूनम देवी (मनिका) शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।

चंदवा स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर मनोज कुमार ने बताया कि महिला के शरीर व हाथ में चोट आई है। जबकि ट्रक ड्राइवर को सिर व हाथ पैर में गंभीर चोट लगी है। दोनों का इलाज कर रेफर कर दिया गया है।

रांची जा रही थी बसः

बस में बैठे यात्री प्रवीण कुमार व नीरज ने बताया कि रांची जाने के लिए डाल्टेनगंज में रिलायंस बस में बैठे थे। बस जैसे ही चंदवा के हिंडालको नर्सरी के पास पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक से सीधी टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद बस में बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। दुर्घटना के बाद यात्री बस से उतरकर इधर-उधर भागने लगे।

इसे भी पढ़ें

लातेहार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में 3 मरे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं