15 नवंबर के बाद बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की आयेगी गिरावट [Cold will increase after November 15, minimum temperature will drop by two to three degrees Celsius]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

झारखंड। झारखंड में ठंड की आहट लोगों को महसूस हो रही है। वही झारखंड के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां सुबह घना कोहरा देखने को मिल रही है।

तो वहीं दोपहर होते ही कड़ी धूप खिलरही है। वही शाम होते ही लोगों को सिहरन महसूस हो रही है। जिसकी वजह से ठंड बढ़ रही है।

मौसम विभाग का कहना है कि आनेवाले दिनों में न्यूनत तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे कनकनी बढ़ सकती है।

आईएमडी का कहना है कि 15 नवंबर के बाद राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है,

जिसकी वजह से राजधानी रांची समेत कई जिलों में सुबह के समय के घना कोहरा छाया रह सकता है। वही आसमान में आंशिक बादल भी छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में ठंड की शुरुआत, 8 जिलों का तापमान गिरा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं