चल रही शीतलहरी, झारखंड में केजी से 8वीं तक की कक्षाएं 13 जनवरी तक बंद [Cold wave going on, classes from KG to 8th in Jharkhand closed till 13 January]

1 Min Read

रांची। झारखंड में चल रही शीतलहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए सरकार ने आदेश दिया है कि राज्य के सभी स्कूलों में केजी से 8वीं तक की कक्षाएं 7 से 13 जनवरी तक बंद रहेंगी।

राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षारता विभाग ने इस सम्बंध में आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, राज्य के सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक और निजी स्कूलों में केजी से लेकर आठवीं तक की कक्षाएं बंद रहेंगी।

वहीं, 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं और सभी प्रकार के आवासीय विद्यालय पहले की तरह चलते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में कड़ाके की ठंड, रांची में सभी स्कूल 6-7 जनवरी तक बंद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं