झारखंड में ठंड का प्रकोप, सिमडेगा में सबसे कम तापमान दर्ज [Cold outbreak in Jharkhand, lowest temperature recorded in Simdega]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

रांची । झारखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है। राज्य के कई इलाकों में रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

ठंडी हवाओं के कारण कनकनी बढ़ गई है, जिससे लोग शाम के समय अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

सिमडेगा सबसे ठंडा, रांची में 148 तक पहुंचा एक्यूआई

सिमडेगा में झारखंड का सबसे कम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रांची में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 148 तक पहुंच गया है, जिससे हल्की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

ठंड के कारण लोग अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सुबह की जगह धूप निकलने के बाद ही बाहर निकल रहे हैं।

कब मिलेगी राहत?

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में ठंड का यह असर एक दिसंबर तक जारी रहेगा। रांची समेत राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

कई इलाकों में बादल छाए रहने और सुबह के समय धुंध रहने की भी संभावना है। फिलहाल, ठंड और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में ठंड की शुरुआत, 8 जिलों का तापमान गिरा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं