फिर बढ़ी ठंड, जानें होली में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

2 Min Read

रांची। झारखंड में मौसम आंख मिचौली कर रहा है। चार दिनों से हो रही बारिश तो रूक गई है और एक बार फिर ठंड ने दबिश दे दी है।

पिछले चार दिनों से हो रही बारिश और तेज हवा अब बंद हो गई है। राज्य में तापमान गिरा है, इससे सुबह और रात का तापमान गिर गया है और ठंड महसूस हो रही है।

अब एक बार फिर कड़ी धूप खिलने लगी है, जो तापमान बढ़ने के संकेत दे रही है।

मौसम विभाग ने आज भी राज्य के कई हिस्सों मे आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है, लेकिन बारिश के आसार नहीं है। मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग ने किसी तरह का अलर्ट भी जारी नहीं किया है। तापमान में बढ़त के आसार हैं, अगले तीन से चार दिनों में तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

झारखंड में अब होली तक या उसके बाद भी मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

आज से लेकर 27 मार्च तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है जबकि राज्य के कई हिस्सों में हल्के बादल नजर आ सकते हैं।

पिछले 24 घंटे में राज्य के कई स्थानों पर गर्जन और आंधी के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है।

कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश कांके में 82.4 मिमी दर्ज की गई है।

राज्य में सबसे अधिक तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें

होली पर कल रांची में लगेगा हंसी और ठहाके का तड़का

Share This Article
Exit mobile version