झारखंड में बढ़ी ठंड, सुबह-शाम ठिठुरन का एहसास [Cold increased in Jharkhand, feeling of chill in the morning and evening]

2 Min Read

रांची। झारखंड में ठंड पड़ने लगी है। सुबह शाम ठिठुरन वाली ठंड का एहसास हो रहा है। लेकिन दोपहर में अच्छी धूप खिल रही है। झारखंड में कोहरे का कहर भी जारी है।

चार दिसंबर तक सुबह में कोहरा रहने का अनुमान है। उसके बाद आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि मौसम शुष्क रहेगा। कनकनी भी बढ़ेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज आंशिक बादल छाए रहेंगे।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड में चार दिसंबर तक सुबह में कोहरा रहेगा या धुंध रह सकती है। उसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

होगी बारिश और बढ़ेगी ठंडः

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाडी में बननेवाले लो प्रेशर एरिया के विगत तीन दिनों से बना हुआ था। वह अब चक्रवात में परिवर्तित हो गया है। चक्रवात का असर झारखंड पर भी पड़ने की आसार है।

इस कारण यहां हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है। वहीं तीन दिसंबर के तापमान में बडा बदलाव देखने को मिल सकता है, जिससे ठंड बढ़ सकती है।

गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजीः

वहीं ठंड के कारण अब बाजार में गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी आई है। लोग स्वेटर, जैकेट, टोपी, मफलर, इनर आदि की खरीदारी करते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अस्पतालों में इन दिनों ठंड के मरीज बढ़ गए हैं।

बताते चलें कि सूर्य के दक्षिणायन होने के साथ ही अब दिन छोटा और रातें लंबी हो गई है। साथ ही दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक औसत अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंच गया है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में ठंड का प्रकोप, सिमडेगा में सबसे कम तापमान दर्ज 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं