पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण झारखंड में बढ़ी ठंड [Cold increased in Jharkhand due to snowfall in hilly areas]

2 Min Read

रांची। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी की वजह से झारखण्ड में लगातार ठंड बढ़ रही है। रांची की कांके और मैक्लुस्कीगंज में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने लगी है। फिलहाल इस जबरदस्त ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

आज का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने के अनुमान है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि अगले पांच दिन तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। तापमान 1 से 2 डिग्री की बढोतरी हो सकती है। लेकिन ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है। बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो झारखंड के कई इलाकों में शीत लहर चली।

कांके का पारा 2.4 डिग्री सेल्सियस

रांची के कांके का पारा दिन बा दिन गिरता ही जा रहा है। बता दे कांके का तापमान रविवार को 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया वहीं नामकुम का तापमान 2.5 डिग्री रहा। उसी तरह टाटीसिल्वे और हिनू में भी न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम केंद्र ने राज्य के सात जिलों के लिए शीतलहरी का अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र ने गढ़वा, पलामू, चतरा, गुमला, रामगढ़, बोकारो तथा धनबाद जिलों को येलो अलर्ट जारी किया है।

इसे भी पढ़ें

दिन में गर्मी तो रात में लग रही सर्दी,जानिए झारखण्ड का मौसम का हाल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं