बेमौसम की बारिश से बढ़ी ठंड, तूफान पड़ा कमजोर, कल से खिलेगी धूप

2 Min Read

रांची| झारखंड में पिछले तीन दिनों से बेमौसम की बारिश हो रही है। इसके कारण ठंड बढ़ गई है। पारा भी नीचे गिर गया है। तीन दिनों से रांची समेत पूरे राज्य में दोपहर बाद जोरदार बारिश हो रही है।

आसमान में काले बादल छाने के बाद बारिश के साथ गर्जन और वज्रपात भी हो रहा है। बुधवार को शाम में करीब डेढ़ घंटे जमकर बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को रांची में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि एक दिन पहले मंगलवार को 22 मिमी बारिश हुई थी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना एंटी साइक्लोन कमजोर हो रहा है, ऐसे में गुरुवार को बादल छाएंगे, लेकिन बारिश का असर कम हो जाएगा।

22 मार्च यानी कल से मौसम साफ रहने और धूप निकलने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में दिन के अधिकतम तापमान में फिर से गिरावट आई है।

रांची का न्यूनतम पारा तीन डिग्री गिरकर 13.2 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 मार्च से मौसम के शुष्क होने की संभावना है। इसके साथ धूप भी खिलेगी। होली में आसमान साफ रहने और कड़ी धूप खिलने का अनुमान है।

तेज बारिश और आंधी से रांची के अधिकतर इलाकों में शाम पांच से छह बजे तक बिजली नहीं रही। कोकर, धुर्वा, हिनू, डोरंडा, रातू रोड, हरमू, अशोक नगर सहित कई क्षेत्रों में तेज हवा चलने के कारण बिजली आपूर्ति रोक दी गई।

हालांकि, बारिश के बंद होते ही एक घंटे के अंदर कई इलाकों में आपूर्ति सामान्य कर दी गई।

इसे भी पढ़ें

झारखंड के इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ED को सुनाई खरी खरी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं