झारखंड में ठंड और कोहरे का कहर, आने वाले सप्ताह में तापमान में गिरावट होने की संभावना [Cold and fog wreak havoc in Jharkhand, temperature likely to drop in the coming week]

1 Min Read

रांची। झारखंड में इस समय ठंड का असर बढ़ता जा रहा है और खासकर सुबह के समय कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले एक सप्ताह में राज्य के तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड में और इजाफा होगा।

तापमान में गिरावट

इस वक्त राज्य में औसतन न्यूनतम तापमान 13.06 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19.61 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

इसके साथ ही आसमान में बादल भी छाए रह सकते हैं। तापमान में गिरावट के साथ शीतलहर के असर से लोग गर्म कपड़े पहने हुए हैं।

क्या कह रही मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कोहरे और सर्द हवाओं को लेकर कई जिलों में अलर्ट जारी किया है और वाहन चालकों को खासतौर से सुबह और शाम के समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में कड़ाके की ठंड, रांची में सभी स्कूल 6-7 जनवरी तक बंद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं