झारखंड में ठंड और कोहरे की दस्तक, 5 नवंबर तक छाए रहेंगे बादल [Cold and fog knock in Jharkhand, clouds will remain till 5th November]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

वज्रपात की भी आशंका

रांची। दीपावली के अगले दिन ही ठंड ने दस्तक दे दी है। कुहासे के साथ दिन की शुरुआत हुई। रांची में भी अहले सुबह कुहासा देखने को मिला। ऐसी ही स्थिति राज्य के दूसरे जिलों में भी देखने को मिली है।

मौसम विभाग का कहना है कि अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी। छठ पर्व के दौरान अच्छी खासी ठंड लोगों को महसूस होगी। दिन में धूप और सुबह-शाम ठंड से लोगों की सेहत पर भी असर पड़ सकता है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक एक नवंबर के बाद झारखंड में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। हालांकि, तीन से पांच नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

इन इलाकों में बारिश की आशंकाः

मौसम में विशेष बदलाव रांची जिले के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में देखने को मिल सकता है। इन इलाकों में वज्रपात और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

21.18 डिग्री सेल्सियस हुआ न्यूनतम तापमान मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में आज न्यूनतम तापमान 21.18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 26.97 सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें

दीपावली, छठ और गुरु पर्व पर चला सकेंगे सिर्फ दो घंटे पटाखे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं