रीमिक्स फॉल में डूबने से कोकर के युवक की मौत

1 Min Read

रांची : खूंटी के मारंगहादा स्थित रीमिक्स फॉल में डूबने से कोकर के रहनेवाले एक युवक का मौत हो गया है।

मृतक की पहचान कोकर के शक्ति नगर निवासी राहुल पांडेय के रुप में हुई है।

दरअसल, युवक अपने 6 दोस्तों के साथ रीमिक्स फॉल घूमने के लिए गया था। वह हल्के गहरे पानी में नहा रहा था, लेकिन अचानक पानी बढ़ जाने की वजह से वह और अधिक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

घटना के बाद राहुल पांडेय के जीवित होने की आस में लोग उसे लेकर पारस अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

अब पुलिस शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी।

इसे भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट ने PFI के 8 सदस्यों के जमानत किया रद्द

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं