गठबंधन सरकार ने झारखंड को बना दिया कंगालः अनुराग ठाकुर [Coalition government has made Jharkhand pauper: Anurag Thakur]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

बोकारो। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्हें झारखंड आकर यहां की स्थिति देखकर काफी दुख होता है। कैसे एक सुंदर और धनी राज्य को गठबंधन सरकार ने कंगाल और कुरूप बना दिया है।

बोकारो में बेहतर झारखंड संस्था की ओर से आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में भाग लेने वह झारखंड आये हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड में 24 साल में 13 मुख्यमंत्री बने, लेकिन इस साल दो मुख्यमंत्री बन गए। एक भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए, बाहर आते ही फिर मुख्यमंत्री बन गए।

उनसे तीन माह का इंतजार नहीं हुआ। झारखंड में भ्रष्टाचार का आलम यह है कि कांग्रेस के एक नेता के घर पर इतने नोट मिले कि गिनते-गिनते मशीन थक गई।

मंत्री के पीए के नौकर के घर में मिले करोड़ो रुपये, मंत्री के यहां कितने होंगे

एक मंत्री के पीए के नौकर के घर 25 करोड़ रुपए मिले, तो मंत्री के घर कितने रुपए होंगे। विकसित झारखंड के बिना विकसित भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है।

देश का 40% मिनरल्स झारखंड में है, लेकिन पूरे देश के शहरी क्षेत्र में 5.4% बेरोजगारी है, जबकि झारखंड के शहरी क्षेत्रों में 6.30% बेरोजगारी है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि झारखंड की बिजली से दूसरे राज्य रोशन हो रहे हैं, लेकिन यहां 4 से 6 घंटे बिजली कटौती हो रही है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सिर्फ पानी से सरप्लस बिजली उत्पादन हो रहा है, जबकि झारखंड में पानी और कोयला दोनों होने के बावजूद उत्पादन कम हो रहा है।

इसे भी पढ़ें

देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने पर आमादा है कांग्रेस: अनुराग ठाकुर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं