सीएम 19 मई को हाईस्कूल शिक्षकों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

2 Min Read

ड्रेस कोड में आने का दिया गया निर्देश

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग से अनुशंसित 3200 हाई स्कूल शिक्षकों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 19 मई को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है। नवचयनित हाईस्कूल शिक्षकों को रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में नियुक्ति पत्र का वितरण किया जायेगा। इसको लेकर चयनित सभी शिक्षकों को ड्रेस कोड में आने कहा गया है। सभी नवचयनित शिक्षक को ब्लैक पैंट व क्रीम शर्ट जबकि, शिक्षिकाओं को लालपाड़ क्रीम साड़ी में आने को कहा गया है।

अभ्यर्थियों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की गयी है। रांची के अभ्यर्थी को कार्यक्रम स्थल तक ले जाने के लिए वाहन की भी व्यवस्था की गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस संबंध में सूचना जारी की है। उन्होंने कहा कि 19 मई को प्रातः 07.00 बजे अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला स्कूल, रांची (शहीद चौक) से कार्यक्रम आयोजन स्थल के लिए गाड़ी की व्यवस्था की गई है। सभी नवचयनित शिक्षक अनिवार्य रूप से जिला स्कूल में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। ताकि प्रातः 09 बजे से पहले कार्यक्रम स्थल पर सभी को पहुंचाया जा सके। साथ ही विशेष परिस्थिति में संपर्क करने के लिए तीन लोगों के फोन नंबर भी जारी किए गए हैं।

1. बिनय बंधु कच्छप, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, मो0- 9661286565

2. जयंत कुमार, सहायक अभियंता, मो0- 9801306273

3. प्रताप कुमार, एमआइएस प्रभारी, मो0- 9430725151

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं