सीएम चंपई गये दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष भी गये साथ

1 Min Read

रांची। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शनिवार को दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान वे आइएनडीआइए के घटक दलों के नेता संग बातचीत करेंगे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी उनकी मुलाकात प्रस्तावित है। इस दौरान राज्य में कांग्रेस के नाराज विधायकों के संदर्भ में वे उनके साथ विचार-विमर्श करेंगे।

मुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी दिल्ली गये हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री चंपाई और राजेश ठाकुर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात करेंगे।

चंपई कैबिनेट में कांग्रेस ने अपने पुराने विधायकों पर ही भरोसा जताया है और उन्हें फिर से मंत्री बनाया है। इससे पार्टी के 12 विधायक नाराज हो गये हैं।

इनमें से आठ विधायक भी शनिवार की शाम को ही दिल्ली चले गये हैं। वहां ये आलाकमान के समक्ष अपनी बात रखेंगे।

चंपाई सोरेन और राजेश ठाकुर की मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात के बाद क्या नतीजा निकलता है। इधर नाराज विधायक भी दिल्ली में हैं। वे भी खरगे और अन्य नेताओं से मिलकर अपनी बात रखेंगे।

इसे भी पढ़ें

बिग ब्रेकिंग: झारखंड में होगी जातीय जनगणना

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं