जगरनाथ महतो के द्वादश श्राद्धकर्म में शामिल हुए सीएम

1 Min Read

रांची। झारखंड के दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो का द्वादश श्राद्ध कर्म मंगलवार को हुआ। श्राद्ध कर्म में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई मंत्री और विधायक शामिल हुए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर एक बजे हेलिकॉप्टर से पहुचें थे। मुख्यमंत्री के आगमन के लिए सिमराकुल्ही में हेलीपैड का निर्माण किया गया था।

50 हजार लोग पहुंचे श्राद्ध में

श्राद्धकर्म में भारी भीड़ उमड़ी।  बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, हजारीबाग, रांची सहित अन्य जिले से लगभग 50 हजार लोग श्राद्ध में शामिल हुए। इलाके में आपात स्थिति ना हो, जाम ना हो और इतने लोगों की संख्या आसानी से आकर श्राद्ध में शामिल होकर लौट सके इसकी पुख्ता व्यवस्था की गयी थी। श्राद्धकर्म में शामिल होने वाले लोगों के लिए पंडाल, आवागमन का रुट, हैलीपेड स्थल, पार्किंग व्यवस्था आदि का इंतजाम किया गया था।

छह अप्रैल को हुआ था निधन

बता दें कि बीते 6 अप्रैल को चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में जगरनाथ महतो का निधन हो गया था। गुरुवार सुबह करीब 8:40 बजे अंतिम सांस ली थी. जिसके बाद शुक्रवार सात अप्रैल, 2023 को उनेक पैतृक गांव अलारगो में अंतिम संस्कार किया गया था।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं